इटारसी: नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, 32 लोगों से ₹18600 जुर्माना वसूला; होर्डिंग्स गिरने से 2 घायल
इटारसी में मंगलवार को शाम करीब 4 बजे इटारसी नगर पालिका के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान होर्डिंग गिरने से दो लोग घायल हो गए। दोनों के सिर में चोट लगी और खून निकलने लगा। हादसे के बाद बाजार में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। दोनों घायलों को इटारसी के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।