हसनपुर: सेदनगली में 10 तारीख से लापता युवक का गर्दन कटा शव मिलने से सनसनी, इलाके में मचा हड़कंप
सैदनगली थाना क्षेत्र में 10 तारीख से लापता चल रहे एक युवक का गर्दन कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही सैदनगली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शव की शिनाख्त और घटना के खुलासे के लिए जांच में जुटी है।