Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Actor
Haryana
hellochambal01
Previous slide
Next slide
मुरैना पोरसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक तालाब में फसी नीलगाय को सुरक्षित तालाब से बाहर निकाल।
Morena Nagar, Morena
| Jun 5, 2026
MORE NEWS
मुरैना कैलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत बोलेरो और ट्रैक्टर की टक्कर में गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को डायल 112 के जवानों ने पहुंचाया गया अस्पताल, घायलों का उपचार जारी,
Morena Nagar, Morena | Jun 6, 2026
मुरैना केंद्र देवरी में घड़ियाल संरक्षण को बड़ी सफलता, 41 नए शावकों का हुआ जन्म मुरैना। घड़ियाल संरक्षण की दिशा में केंद्र देवरी को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। आज केंद्र देवरी की हैचरी में 41 घड़ियाल शावकों ने सफलतापूर्वक जन्म लिया। इससे पहले 153 शावकों को क्वॉरेंटाइन पूल में सुरक्षित रखा गया था। आज के नए शावकों को मिलाकर कुल 194 घड़ियाल शावक हैच हो चुके हैं। बरौली एवं बाबू सिंह घेर से एकत्रित किए गए कुल 200 घड़ियाल अंडों को केंद्र देवरी में कृत्रिम हैचिंग प्रक्रिया के माध्यम से सफलतापूर्वक विकसित किया गया। वर्तमान में 194 शावकों को क्वॉरेंटाइन पूल में सुरक्षित रखा गया है, जबकि अभी 6 अंडे हैच होना शेष हैं। वहीं, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्र देवरी में पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमान मुख्य वन संरक्षक (सेवानिवृत्त) एवं सेंट्रल अथॉरिटी में कार्यरत संजय शुक्ला, वन मंडल अधिकारी मुरैना, अधीक्षक देवरी, गेम रेंजर एवं वन विभाग के स्टाफ ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। घड़ियाल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में केंद्र देवरी की यह उपलब्धि जैव विविधता के संरक्षण तथा वन्यजीव संवर्धन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Morena Nagar, Morena | Jun 6, 2026
बानमोर को मिली बड़ी सौगात, एफओबी एवं सड़क सुरक्षा कार्यों को मिली स्वीकृति। मुरैना श्योपुर सांसद शिव मंगल सिंह तोमर ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मेरे द्वारा दिनांक 02 अप्रैल 2026 को शून्यकाल के दौरान बानमोर नगर में तीन फ्लाई ओवर ब्रिज (एफओबी) एवं बानमोर बाईपास के निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई गई थी। इसके उपरांत केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री माननीय नितिन गडकरी जी से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर शनीचरा मुख्य मार्ग पर पुल निर्माण, बानमोर मुख्य मार्ग पर एफओबी तथा अम्बाह बाईपास मार्ग पर फ्लाई ओवर ब्रिज के निर्माण की मांग रखी गई थी। इस संबंध में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के राज्य मंत्री अजय टमटा द्वारा पत्र क्रमांक H-11011/03/2026-CZ, दिनांक 25 मई 2026 के माध्यम से अवगत कराया गया है कि वर्तमान आगरा-ग्वालियर 4-लेन सुदृणीकरण परियोजना के अंतर्गत सर्विस रोड के मरम्मत एवं निर्माण कार्य, सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यों के साथ-साथ मुरैन�
Morena Nagar, Morena | Jun 6, 2026
मुरैना ब्रेकिंग- मुरैना में सिकरौदा की नहर के पास नेशनल हाईवे-44 पर शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकानों के सामने जा घुसा। हादसे में ट्रक ने दुकानों के बाहर लगे तीन शेड क्षतिग्रस्त कर दिए और वहां खड़ी 8 से 10 मोटरसाइकिलों को रौंद डाला। जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक RJ11 GC 3821 जूते लेकर जा रहा था। प्रारंभिक जानकारी में बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के समय दुकानों के बाहर बैठे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। हादसे में एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कई बाइक और दुकानों के शेड क्षतिग्रस्त हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। गनीमत रही कि समय रहते लोग सुरक्षित स्थान पर हट गए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
Morena Nagar, Morena | Jun 6, 2026
मुरैना: तेज रफ्तार का कहर, सीसीटीवी फुटेज वायरल मुरैना शहर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। कोतवाली थाना क्षेत्र के नाला नंबर-1 स्थित पराग मिल के सामने एक बाइक सवार तेज गति से आता हुआ दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना के सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई, जिससे बाइक सवार उछलकर कई फीट दूर जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर मदद के लिए दौड़ पड़े। घायल की स्थिति और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, यह घटना एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन चलाने के खतरों की ओर इशारा करती है। यातायात नियमों का पालन और नियंत्रित गति से वाहन चलाना सड़क हादसों को रोकने के लिए आवश्यक है।
Morena Nagar, Morena | Jun 6, 2026