बानमोर को मिली बड़ी सौगात, एफओबी एवं सड़क सुरक्षा कार्यों को मिली स्वीकृति।
मुरैना श्योपुर सांसद शिव मंगल सिंह तोमर ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मेरे द्वारा दिनांक 02 अप्रैल 2026 को शून्यकाल के दौरान बानमोर नगर में तीन फ्लाई ओवर ब्रिज (एफओबी) एवं बानमोर बाईपास के निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई गई थी। इसके उपरांत केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री माननीय नितिन गडकरी जी से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर शनीचरा मुख्य मार्ग पर पुल निर्माण, बानमोर मुख्य मार्ग पर एफओबी तथा अम्बाह बाईपास मार्ग पर फ्लाई ओवर ब्रिज के निर्माण की मांग रखी गई थी।
इस संबंध में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के राज्य मंत्री अजय टमटा द्वारा पत्र क्रमांक H-11011/03/2026-CZ, दिनांक 25 मई 2026 के माध्यम से अवगत कराया गया है कि वर्तमान आगरा-ग्वालियर 4-लेन सुदृणीकरण परियोजना के अंतर्गत सर्विस रोड के मरम्मत एवं निर्माण कार्य, सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यों के साथ-साथ मुरैन�