लखीसराय: उत्पाद पुलिस ने लखीसराय जिले में पांच जगह छापेमारी कर एक शराब तस्कर व आठ शराबी को किया गिरफ्तार
मंगलवार अपराह्न 1:42 बजे उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक जिले में पांच जगहों छापेमारी कर एक शराब तस्कर एवं आठ शराबी को गिरफ्तार किया गया. अमहरा थाना क्षेत्र में गंगटा से शराब तस्कर को तथा लखीसराय धर्मरायचक, प्रभात चौक लखीसराय, लखीसराय स्टेशन एवं उत्पाद थाना बड़हिया से शराबी को गिरफ्तार किया गया.