हरिद्वार: आगामी त्योहारों के चलते श्यामपुर थाना परिसर में पुलिस ने ढाबा संचालकों से CCTV लगाने और शराब न पिलाने की अपील की
आगामी त्योहारों के चलते पुलिस भी अलर्ट हो गई है। श्यामपुर थाना परिसर में सोमवार शाम 6 बजे करीब पुलिस ने क्षेत्र के ढाबा संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस ने ढाबा संचालकों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर CCTV जरूर लगाएं और किसी भी सूरत में शराब ना परोसें, अन्यथा सभी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने यह जानकारी दी