हरिद्वार: जगजीतपुर में मेडिकल कॉलेज के पास हुआ जबरदस्त सड़क हादसा, डंपर और कंटेनर में हुई आमने-सामने की टक्कर
हरिद्वार के जगजीतपुर में मेडिकल कॉलेज के पास जबरदस्त सड़क हादसा हो गया। यहां देर रात एक डंपर और कंटेनर में आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। वहीं सड़क पर जाम की स्तिथि बन गई। सुबह पुलिस प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटाया गया है।