हरिद्वार: सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मेला नियंत्रण भवन में दिशा की बैठक ली, डीएम समेत आलाधिकारी रहे मौजूद
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार शाम 5 बजे मेला नियंत्रण भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ( दिशा ) की बैठक ली। बैठक में सांसद ने 42 बिंदुओं पर चर्चा की। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ऐसे स्कूल जिनके पास से हाईटेंशन लाइन गुजर रही हैं, वहां पर विशेष सुरक्षा बरती जाए और केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए कैंप लगाए जाएं।