हरिद्वार: श्यामपुर पुलिस ने सड़क किनारे फुटपाथ पर जाम छलका रहे 38 लोगों को पकड़ा, थाने लाकर सिखाया सबक
श्यामपुर पुलिस ने सोमवार शाम करीब साढ़े 7 बजे अभियान चलाकर सड़क के किनारे फुटपाथ पर शराब पी रहे 38 युवकों को पकड़ लिया। सार्वजनिक स्थान पर जाम छलका रहे इन लोगों को थाने लाया गया और सभी को सबक सिखाते हुए चालान की कार्रवाई की गई श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि सभी युवक सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे थे लिहाजा यह कार्रवाई की गई।