हरिद्वार: श्यामपुर में वरिष्ठ संत स्वामी श्याम सुंदर दास ने सभी संतों से गैर हिंदू तांत्रिकों और ओझाओं पर की कार्रवाई की मांग
श्यामपुर में वरिष्ठ संत स्वामी श्याम सुंदर दास ने देश के सभी संतो से मांग करी है कि गैर हिंदू संप्रदाय के कई तांत्रिक - ओझा सीधे-साधे लोगों को फंसा कर मोटे पैसे ऐंठ रहे हैं और पीड़ित लोगों को समाधान के नाम पर बरगला कर उनका धर्म परिवर्तन कर रहे हैं, लिहाजा ऐसे फर्जी तांत्रिकों पर कार्रवाई होनी चाहिए। बैकुंठ धाम में शाम 4 बजे करीब पत्रकारों से यह बात कही गई।