हरिद्वार: ज्वालापीर पुलिस ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में गोष्ठी आयोजित कर छात्राओं को ई-एफआईआर और गौरा शक्ति ऐप की जानकारी दी
ज्वालापुर पुलिस ने सोमवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन किया और छात्राओं को ई एफआईआर और गोरा शक्ति एप के बारे में बारीकी से जानकारी दी। महिला उपनिरीक्षक ललिता चुफाल की टीम ने बताया कि साइबर क्राइम का शिकार होते ही तुरंत पुलिस की साइबर सेल पर शिकायत दर्ज कराई जाए। साथ पुलिस के इमरजेंसी नंबर और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी गई।