सिराथू: रसीद मई चौराहे पर पुलिस ने बिना कागजात के ओवरलोड बालू लादकर जा रहे डम्फर को पकड़ा, एमवी एक्ट में किया चालान
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के रसीद मई चौराहे पर पुलिस ने मंगलवार दोपहर एक ओवरलोड बालू का डम्फर पकड़ा है।चालक से जब कागज़ मांगे गए तो इसका चालक कोई कागजात नहीं दिखा सका।फतेहपुर जिले का रहने वाला योगेंद्र बाजपेई डम्फर UP 71 BT 7555 का चालक है।पुलिस ने धारा-207 एमवी एक्ट में चालान करते हुए सम्बंधित विभागों को सूचना दे दी है।