बैतूल नगर: अटल जी के विचारों को जनसेवा से जीवंत रख रही अटल सेना, पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि
बैतूल में देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न, कवि हृदय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अटल मानव समस्या निवारण समिति मध्यप्रदेश, बैतूल के तत्वावधान में रविवार सुबह 11.30 बजे हनुमान नगर, गर्ग कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में अटल सेना के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अटल जी को श्रद्धासुमन अर्पित