रोहित गोदारा व लिपिन नेहरा गिरोह के विरुद्ध गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
रंगदारी व 2 हत्या करने की वारदातों को किया निष्क्रिय, 6 आरोपी गिरफ्तार।
कब्जा से 40 लाख रुपए के 4 विदेशी पिस्टल (1 जिगाना 03 PX30), 2 इंडियन पिस्टल, 1 राइफल , 33 जिंदा कारतूस, कुल 9 मेग्जीम व 1 स्कोर्पियो गाड़ी बरामद।
गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 24 अगस्त । गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सोहना ने संगठित अपराध एवं गैंगस्टर नेटवर्क के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए रोहित गोदारा व लिपिन नेहरा गिरोह से जुड़े 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जा से भारी मात्रा में अवैध हथियार व कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम द्वारा यह कार्यवाही 18 अगस्त को पुलिस थाना भौंडसी में धारा 111 (3), 111(4), 111(6) BNS के तहत अंकित किए गए अभियोग में की गई है।
उपरोक्त अंकित अभियोग के अनुसार अपराधिक गिरोह के संपर्क में रहकर गुरुग्राम सहित हरियाणा, राजस्थान, पंजाब एवं दिल्ली-NCR में रंगदारी तथा हत्या जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देने के लिए आपराधिक गिरोह के सक्रिय सदस्यों द्वारा बड़ी व संगीन की तैयारी की जा रही है। जिन्हें गिरफ्तार करके बड़ी व संगीन अपराधिक वारदातों को अंजाम देने से रोका जा सकता है। अंकित अभियोग की वारदात की संगीनता को देखते हुए अपराध शाखा सोहना, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा 6 सक्रिय आरोपियों की गिरफ्तार करके संभावित गंभीर आपराधिक वारदात को समय रहते निष्क्रिय करने में सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निम्नलिखित प्रकार से हुई है
1. सलीम निवासी हरियाहेड़ा, सोहना, गुरुग्राम।
2. मोहित निवासी मान्दक, टप्पल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश।
3. नरेंद्र उर्फ सोनू निवासी अलीपुर, सोहना, गुरुग्राम।
4. ललित निवासी रानियावास, कोटकासिम, अलवर, राजस्थान।
5. दयाराम निवासी भूड़का, बिलासपुर, गुरुग्राम।
6. आर्यन उर्फ रितेश निवासी जटवाड़ा, सालावास, झज्जर।
गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि ये पुरानी रंजिश के चलते विरोधी पक्ष के 2 व्यक्तियों की हत्या करने की फिराक में थे। आरोपी अवैध हथियारों से लैस होकर वारदात की तैयारी कर रहे थे। अपराध शाखा सोहना की त्वरित कार्यवाही से इनकी योजना विफल हो गई
19 अगस्त 2026 को अलीपुर मोड़, भोंडसी क्षेत्र से पुलिस टीम द्वारा सलीम, मोहित, नरेंद्र उर्फ सोनू व ललित को काबू किया गया। इन आरोपियों से पूछताछ करते हुए 19 अगस्त को ही उपरोक्त आरोपी यादराम को उसके बाद 24 अगस्त को आरोपी आर्यन उपरोक्त को हरियाहेड़ा मोड़ भौंडसी से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से 4 विदेशी पिस्टल (1 जिगाना 3 PX30), 2 इंडियन पिस्टल, 1 राइफल , 33 जिन्दा कारतूस, कुल 9 मेग्जीम व 1 स्कोर्पियो गाड़ी बरामद की गई है
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरोह द्वारा विदेश में बैठे सहयोगियों एवं भारत में मौजूद सदस्यों के बीच सोशल मीडिया एवं अन्य संचार माध्यमों से संपर्क रखा जाता था। नए एवं पुराने अपराधियों को गिरोह से जोड़कर रंगदारी वसूली, हथियारों की व्यवस्था तथा शूटर्स के माध्यम से आपराधिक वारदात करवाने की योजना बनाई जाती थी। इनके द्वारा वसूल की गई रंगदारी से प्राप्त धनराशि का इस्तेमाल पर हथियार, कारतूस तथा आरोपियों की फरारी काटने में सहायता कराने के लिए किया जाता था।
उपलब्ध पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार नरेंद्र उर्फ सोनू के विरुद्ध 21, सलीम के विरुद्ध 10, मोहित के विरुद्ध 2, आर्यन उर्फ रितेश के विरुद्ध 4 तथा दयाराम के विरुद्ध 5 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, डकैती/लूट, आपराधिक षड्यंत्र, धमकी एवं आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं।
पुलिस द्वारा गिरोह के अन्य सदस्यों, हथियार सप्लायरों, संभावित शूटर्स तथा रंगदारी नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
गुरुग्राम पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि संगठित अपराध, रंगदारी, अवैध हथियार एवं गैंगवार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे आपराधिक नेटवर्क के विरुद्ध आगे भी लगातार प्रभावी एवं कठोर कानूनी कार्यवाही की जाती रहेगी। उपरोक्त मामले में अनुसंधान जारी है।
Jhajjar, Jhajjar | Aug 24, 2026