खेत में बने मकान से करीब 15 क्विंटल बारूद, तैयार बारूदी पटाखे एवं पटाखे बनाने के उपकरण बरामद, 9 आरोपी गिरफ्तार एवं 2 नाबालिग डिटेन
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़।डीएसटी चित्तौड़गढ़ एवं थाना डूंगला पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध विस्फोटक सामग्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कसारना गांव से गुर्जनियां रोड पर खेत में बने मकान में संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से करीब 15 क्विंटल बारूद, तैयार बारूदी पटाखे एवं पटाखे बनाने के उपकरण बरामद कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार तथा 2 नाबालिगों को डिटेन किया है तथा घटना के मास्टरमाइंड मुख्य आरोपी को नामजद किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 16 अक्टूबर 2026 को एएसआई सूरज कुमार प्रभारी डीएसटी को मुखबिर की सहायता से पुख्ता इनपुट मिले कि डुंगला थाना क्षैत्र के गांव करसाना से गुरजनियां जाने वाले रोड पर खेत पर बने एक मकान में भारी मात्रा में बारूद, गंधक आदि भण्डारण कर रखा है तथा इसके अलावा पटाखा बनाने में काम
में आने वाली अन्य सामग्री का भण्डारण कर रखा है जो अवैध रूप से पटाखे बना रहे है तथा अवैध पटाखा फैक्ट्री चला रहे है। सुचना विश्वसनीय होने से एएसआई सूरज कुमार मय डीएसटी टिम चितौडगढ एवं डुंगला थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए करसाना से गुरजनियां जाने वाले रास्ते पर हिम्मतसिंह राजपूत के खेत
पर बने मकान पर नियमानुसार रैड की तथा रैड के दौरान उक्त मकान में भारी मात्रा में बारूद का जखीरा बरामद हुआ तथा पटाखा बनाने में काम में आने वाले अन्य उपकरण सुतली, गलु , बतीयां ,पेस्ट , प्लास्टिक टब एंव पटाखा पैक करने में काम आने वाले रैपर, तैयार बने हुए बारूदी पटाखे, बारूदी
नलियां रैपर वाली तथा बिना रैपल लगी हुई तथा कच्चा माल बरामद हुआ जिसमें तीन प्लास्टिक के कटटे तैयार सुतली बम पटाखे , 9 कट्टे तैयार नलियां वाले बारूदी पटाखे, बारूद से भरे हुए 14 कट्टे एवं 2 कार्टन , पटाखा बनाने के लिए काम में ली जाने वाली सुतली के 11 कटटे जिसमें प्रत्येक मे 6 गठान, खाली पटाखा नलियां कुल 25 कटटे भरे हुए व पीला पाउडर कुल 15 कटटों व अन्य सामान जो पटाखा बनाने में काम आता है जो उक्त सभी आर्टिकल नियमानुसार जप्त किये गये व मौके पर उक्त पटाखा फैक्ट्री चला रहे आरोपीगण को गिरफतार किया गया व दो नाबालिकों को डिटेन किया गया है तथा प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही जारी है।