30 लाख रुपये के ट्रेलर की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, खुर्द-बुर्द किया गया ट्रेलर बरामद।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। बस्सी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 30 लाख रुपये कीमत का चोरी किया गया टाटा ट्रेलर बरामद किया है। आरोपी ने परिवादी की गाड़ी को खुर्द-बुर्द कर धोखाधड़ी की थी।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 29 जुलाई 2026 को प्रार्थी रतनलाल खटीक निवासी इन्द्रा मार्केट बस्सी ने थाने पर एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मेरी गाडी टाटा ट्रेलर गाड़ी पर चालक के तौर पर कन्हैयालाल पिता भग्गू खटीक उम्र वयस्क निवासी इन्द्रा मार्केट बस्सी, पुलिस थाना बस्सी रखा था। कुछ समय बितने पर चालक ने गाडी का हिसाब नहीं दिया न ही गाडी मुझ प्रार्थी को दिखाई गाड़ी के बारे मे पुछने पर ईधर उधर की बाते करता। मेरी गाडी को बदनियति से चालक कन्हैयालाल द्वारा खुर्द बुर्द कर मुझे करीब 30 लाख रूपये का नुकसान पहुंचाया है। थाना बस्सी पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा तथा वृत्ताधिकारी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के निकटतम सुपरविजन मे थानाधिकारी बस्सी प्रेमसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया जाकर आरोपी कन्हैयालाल उर्फ काना जो काफी समय से अपनी सकुनत से फरार चल रहा था। जिसे गिरफतार कर अभियुक्त से प्रकरण का माल मशरूका करीब 30 लाख रुपए का टाटा ट्रेलर गाड़ी मय ट्रोला को बरामद कर जब्ती की कार्यवाही की गई। अभियुक्त से अनुसंधान किया जा रहा है।