खेत में बने मकान से करीब 15 क्विंटल बारूद, तैयार बारूदी पटाखे एवं पटाखे बनाने के उपकरण बरामद, 9 आरोपी गिरफ्तार एवं 2 नाबालिग डिटेन
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़।डीएसटी चित्तौड़गढ़ एवं थाना डूंगला पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध विस्फोटक सामग्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कसारना गांव से गुर्जनियां रोड पर खेत में बने मकान में संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से करीब 15 क्विंटल बारूद, तैयार बारूदी पटाखे एवं पटाखे बनाने के उपकरण बरामद कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार तथा 2 नाबालिगों को डिटेन किया है तथा घटना के मास्टरमाइंड मुख्य आरोपी को नामजद किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 16 अक्टूबर 2026 को एएसआई सूरज कुमार प्रभारी डीएसटी को मुखबिर की सहायता से पुख्ता इनपुट मिले कि डुंगला थाना क्षैत्र के गांव करसाना से गुरजनियां जाने वाले रोड पर खेत पर बने एक मकान में भारी मात्रा में बारूद, गंधक आदि भ�
Chittaurgarh, Chittorgarh | Oct 17, 2026