सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के मऊदोस्तपुर में शिकायतकर्ता पर हुआ हमला, गंभीर रूप से घायल
मऊआइमा थाना क्षेत्र के मऊदोस्तपुर निवासी भगवती प्रसाद को शुक्रवार को धारदार हथियारों से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है । पीड़ित रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर रहता है। वापस आया तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। और सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने अपने घरवालों, खासकर मां और भाइयों से पूछा, तो विवाद बढ़ गया और मारपीट हुई।