मछलीशहर: मछलीशहर कोतवाली का दीवान घूस लेते गिरफ्तार एंटीकरप्शन टीम ने पकड़ा पासपोर्ट के लिए मांगे थे 1500 रुपए
एंटीकरप्शन की वाराणसी टीम ने मछलीशहर कोतवाली पर तैनात एक मुख्य आरक्षी (कम्प्यूटर आपरेटर) को 1500 रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद जिले भर के थानों में खलबली मच गई है।मुजार गांव निवासी अरशद अहमद ने भ्रष्टाचार निवारण टीम वाराणसी को फोन पर शिकायत की थी।