डॉक्टर्स फॉर सोसाइटी’ द्वारा ‘बेटी से संपूर्ण परिवार’ समारोह का भव्य आयोजन, बेटियों के 50 अभिभावक हुए सम्मानित |
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
रेवाड़ी। समाज में बेटियों के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था ‘डॉक्टर्स फॉर सोसाइटी’ द्वारा 14 नवंबर को रेवाड़ी स्थित ललिता मेमोरियल हॉस्पिटल में ‘बेटी से संपूर्ण परिवार’ नामक एक विशेष सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया।
संस्था की 10 वर्षों की निरंतर सामाजिक सेवा के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर परिषद रेवाड़ी की चेयरपर्सन श्रीमती विनीता पीपल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विनीता पीपल ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे परिवार वाकई सम्मान के लायक है जिन्होंने बेटियों का मान सम्मान बढ़ाया है और उन्हें ही अपना पूरा परिवार मान लिया है। उन्होंने संस्था एवं डॉ सीमा मित्तल का भी धन्यवाद किया कि डॉक्टर समिति के लिए बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने रेवाड़ी निवासियों से अपील की सफाई अभियान में उनका सहयोग दिया जाए और कूड़ा एकत्रित करने के लिए पूरा गाड़ी में ही कूड़ा डाला जाए।
समारोह के दौरान एक या दो बेटियों वाले उन माता-पिता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने प्यार, संस्कारों और गर्व के साथ अपनी बेटियों का पालन-पोषण कर समाज के सामने एक मिसाल पेश की है।
इसके साथ ही, कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समर्पित सेवा प्रदाताओं (DOCTORS) का भी सम्मान किया गया और सभी लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। संस्था के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेटियां परिवार को पूर्णता देती हैं और एक समावेशी व प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए हर बेटी को पूरा सम्मान मिलना आवश्यक है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर सीमा मित्तल ने बताया कि पिछले 10 साल से डॉक्टर FOR सोसाइटीज ऐसे परिवारों को सम्मानित कर रही है। उन्होंने बताया कि समाज में लड़कियों को सम्मान की दृष्टि से देखने के लिए ऐसे परिवार जिन्होंने आगे बढ़कर स्वयं एक उदाहरण पेश किया है उनके लिए डॉक्टर की तरफ से एक छोटी सा प्रयास किया गया है जिससे न केवल परिवार अपने आप को गरवित महसूस करते हैं बल्कि लड़की के अभिभावक होने पर स्वयं को सम्मानित महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार से सभी संस्थाएं सरकारी एवं गैर सरकारी यदि ऐसे परिवारों को अपने-अपने स्तर पर सहयोग देने लगेंगे तो सामाज में लड़कियों के प्रति उदासीनता खत्म होगी और एक बेहतरीन सोच स्थापित हो पाएगी।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर पीसी सिंगला, डॉक्टर जी. एस . यादव, डॉक्टर वैभव गुप्ता, आई एम ए प्रेसिडेंट डॉ नीरज यादव, डॉक्टर घनश्याम मित्तल, डॉ रणवीर सिंह, डॉक्टर पूनम जैन एडवोकेट अश्वनी तिवारी, एडवोकेट नरेंद्र पीपल उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में 50 से अधिक दंपतियों का सम्मान किया गया जिन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जिसके तहत वह निर्धारित ट्रैक्टरों के पास अपनी चिकित्सा सुविधा निशुल्क व विशेष रिहायती दर पर प्राप्त कर सकेंगे।
Rewari, Rewari | Nov 14, 2026