Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Aap
Asaduddinowaisi
pk487801
रेवाड़ी में पंजाबी समाज के प्रधान सचिन मलिक ने किया बड़ा खुलासा,,,,,
Rewari, Rewari
| Nov 14, 2026
MORE NEWS
डॉक्टर्स फॉर सोसाइटी’ द्वारा ‘बेटी से संपूर्ण परिवार’ समारोह का भव्य आयोजन, बेटियों के 50 अभिभावक हुए सम्मानित | रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। रेवाड़ी। समाज में बेटियों के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था ‘डॉक्टर्स फॉर सोसाइटी’ द्वारा 14 नवंबर को रेवाड़ी स्थित ललिता मेमोरियल हॉस्पिटल में ‘बेटी से संपूर्ण परिवार’ नामक एक विशेष सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। संस्था की 10 वर्षों की निरंतर सामाजिक सेवा के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर परिषद रेवाड़ी की चेयरपर्सन श्रीमती विनीता पीपल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विनीता पीपल ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे परिवार वाकई सम्मान के लायक है जिन्होंने बेटियों का मान सम्मान बढ़ाया है और उन्हें ही अपना पूरा परिवार मान लिया है। उन्होंने संस्था एवं डॉ सीमा मित्तल का भी धन्यवाद किया कि डॉक्टर समिति के लिए बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने रेवाड़ी निवासियों से अपील की सफाई अभियान में उनका सहयोग दिया जाए और कूड़ा एकत्रित करने के लिए पूरा गाड़ी में ही कूड़ा डाला जाए। समारोह के दौरान एक या दो बेटियों वाले उन माता-पिता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने प्यार, संस्कारों और गर्व के साथ अपनी बेटियों का पालन-पोषण कर समाज के सामने एक मिसाल पेश की है। इसके साथ ही, कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समर्पित सेवा प्रदाताओं (DOCTORS) का भी सम्मान किया गया और सभी लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। संस्था के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेटियां परिवार को पूर्णता देती हैं और एक समावेशी व प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए हर बेटी को पूरा सम्मान मिलना आवश्यक है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर सीमा मित्तल ने बताया कि पिछले 10 साल से डॉक्टर FOR सोसाइटीज ऐसे परिवारों को सम्मानित कर रही है। उन्होंने बताया कि समाज में लड़कियों को सम्मान की दृष्टि से देखने के लिए ऐसे परिवार जिन्होंने आगे बढ़कर स्वयं एक उदाहरण पेश किया है उनके लिए डॉक्टर की तरफ से एक छोटी सा प्रयास किया गया है जिससे न केवल परिवार अपने आप को गरवित महसूस करते हैं बल्कि लड़की के अभिभावक होने पर स्वयं को सम्मानित महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार से सभी संस्थाएं सरकारी एवं गैर सरकारी यदि ऐसे परिवारों को अपने-अपने स्तर पर सहयोग देने लगेंगे तो सामाज में लड़कियों के प्रति उदासीनता खत्म होगी और एक बेहतरीन सोच स्थापित हो पाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर पीसी सिंगला, डॉक्टर जी. एस . यादव, डॉक्टर वैभव गुप्ता, आई एम ए प्रेसिडेंट डॉ नीरज यादव, डॉक्टर घनश्याम मित्तल, डॉ रणवीर सिंह, डॉक्टर पूनम जैन एडवोकेट अश्वनी तिवारी, एडवोकेट नरेंद्र पीपल उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक दंपतियों का सम्मान किया गया जिन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जिसके तहत वह निर्धारित ट्रैक्टरों के पास अपनी चिकित्सा सुविधा निशुल्क व विशेष रिहायती दर पर प्राप्त कर सकेंगे।
Rewari, Rewari | Nov 14, 2026
रेवाड़ी में खेत में मिला 46 वर्षीय युवक का शव, छाती पर लगी मिली गोली गांव बसई में हुई घटना, शव के पास मिला अवैध हथियार; कसोला थाना पुलिस जांच में जुटी रेवाड़ी। जिले के गांव बसई में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। मृतक की पहचान गांव बसई निवासी 46 वर्षीय बसंत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युवक की छाती पर गोली लगी हुई थी। घटनास्थल पर शव के पास ही एक अवैध हथियार भी बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही कसोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और गोली लगने के पीछे क्या कारण रहे, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल कसोला थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Rewari, Rewari | Nov 14, 2026
रेवाड़ी में खेत में मिला 46 वर्षीय युवक का शव, छाती पर लगी मिली गोली गांव बसई में हुई घटना, शव के पास मिला अवैध हथियार; कसोला थाना पुलिस जांच में जुटी रेवाड़ी। जिले के गांव बसई में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। मृतक की पहचान गांव बसई निवासी 46 वर्षीय बसंत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युवक की छाती पर गोली लगी हुई थी। घटनास्थल पर शव के पास ही एक अवैध हथियार भी बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही कसोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और गोली लगने के पीछे क्या कारण रहे, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल कसोला थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Rewari, Rewari | Nov 14, 2026
रेवाड़ी आईजी मीरपुर में 3 दिवसीय 9वें अंतर क्षेत्रीय युवा महोत्सव हिंडोला 2026 का हुआ रंगारंग आगाज* हरियाणवी कलाकार राज मावर के गाने पर झूम उठे दर्शक
Rewari, Rewari | Nov 13, 2026
रेवाड़ी शहर की नई सफाई व्यवस्था को लेकर#ब्रास मार्केट में जमकर विरोध हुआ#भड़के पार्षद
Rewari, Rewari | Nov 13, 2026
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, नोटिस के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर डीएमसी से शिकायत। रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। रेवाड़ी। पंचनद जिला रेवाड़ी के अध्यक्ष केशव चौधरी (बिट्टू) ने शहर के सर्कुलर रोड स्थित चर्च हाउस के नजदीक खसरा नंबर 242 की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में डीएमसी रेवाड़ी को शिकायत देकर मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत में केशव चौधरी ने बताया कि नगर परिषद रेवाड़ी की ओर से 3 नवंबर 2026 को पत्र क्रमांक 3112 के तहत अनिल भार्गव को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में आरोप लगाया गया था कि खसरा नंबर 242 की कॉमन पर्पज लैंड पर अवैध रूप से बाउंड्री वॉल बनाकर निर्माण किया जा रहा है, जो हरियाणा नगरपालिका अधिनियम 1973 की धारा 181 का उल्लंघन है। नगर परिषद ने संबंधित व्यक्ति को सात दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। ऐसा नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण हटाने की चेतावनी भी दी गई थी। केशव चौधरी का आरोप है कि नोटिस की समयावधि समाप्त होने के बावजूद नगर परिषद की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि विभाग की ओर से कार्रवाई करने के बजाय कब्जाधारी को लगातार समय दिया जा रहा है, जिससे उसे अदालत की शरण लेकर अपना बचाव करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि विभाग की इस ढिलाई से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को बढ़ावा मिल सकता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पहले भी कई बार विभाग को शिकायतें दी गईं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने डीएमसी से मांग की है कि खसरा नंबर 242 में नगर परिषद द्वारा बनाई गई सभी संबंधित प्रॉपर्टी आईडी की जांच कर उन्हें नियमानुसार निरस्त किया जाए तथा जिन लोगों के नाम पर ये आईडी बनाई गई हैं, उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने शिकायत के साथ नगर परिषद द्वारा जारी नोटिस और संबंधित स्थल की तस्वीरें भी संलग्न की हैं।
Rewari, Rewari | Nov 13, 2026
गवर्नमेंट स्कूल गांव मसानी में आपदा प्रबंधन, साइबर सुरक्षा एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। -डीएसपी हेडक्वार्टर श्री संजीव बल्हारा नेतृत्व में एसडीआरएफ मानेसर व थाना धारूहेड़ा पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को किया जागरूक। रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में रेवाड़ी पुलिस व एसडीआरएफ मानेसर की संयुक्त टीम ने विद्यार्थियों और आमजन को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने, साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कुल, मसानी में एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम डीएसपी हेडक्वार्टर श्री संजीव बल्हारा के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) मानेसर की विशेषज्ञ टीम तथा प्रबंधक थाना धारूहेड़ा निरीक्षक फूल कुमार ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक जानकारियां प्रदान कीं। प्राकृतिक आपदाओं के कारण, प्रभाव एवं आपदा के समय त्वरित प्रबंधन कार्यक्रम के दौरान एसडीआरएफ (SDRF) मानेसर से निरीक्षक बलराम व उनकी टीम ने विद्यार्थियों को विस्तार से समझाया कि भूगर्भीय हलचल, अत्यधिक वर्षा, जलवायु परिवर्तन और मानवीय लापरवाही के कारण भूकंप, बाढ़, आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली और आगजनी जैसी प्राकृतिक एवं मानव-जनित आपदाएं उत्पन्न होती हैं, जिनसे बड़े पैमाने पर जन-धन की हानि हो सकती है। टीम ने मॉक ड्रिल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से बताया कि किसी भी आपदा के घटित होने पर घबराने के बजाय त्वरित आपदा प्रबंधन और सूझबूझ से जान-माल के नुकसान को न्यूनतम किया जा सकता है: भूकंप (Earthquake) के समय: यदि आप भवन के अंदर हैं तो घबराकर बाहर भागने या लिफ्ट का उपयोग करने के बजाय "झुको, ढको और पकड़ो" (Drop, Cover, and Hold) की नीति अपनाएं—किसी मजबूत मेज या डेस्क के नीचे छिपकर अपने सिर और गर्दन को हाथों से सुरक्षित करें तथा खिड़कियों व शीशों से दूर रहें। खुले स्थान पर होने की स्थिति में ऊंची इमारतों, पेड़ों और बिजली के तारों से दूर रहें। बाढ़ एवं जलभराव (Flood) के समय: चेतावनी मिलते ही तुरंत ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर जाएं। घर छोड़ने से पहले बिजली का मुख्य स्विच और गैस की आपूर्ति बंद कर दें। बहते हुए या अनजान गहराई वाले पानी में पैदल चलने अथवा वाहन चलाने से बचें तथा संक्रमण से बचाव के लिए केवल उबला हुआ या स्वच्छ पेयजल ही ग्रहण करें। आगजनी (Fire) की स्थिति में: शांत रहकर निकटतम सुरक्षित निकास मार्ग से बाहर निकलें। धुएं से बचने के लिए जमीन के करीब झुककर चलें। यदि किसी के कपड़ों में आग लग जाए तो दौड़ने के बजाय "रुको, लेटो और लुढ़को" (Stop, Drop, and Roll) की तकनीक अपनाकर आग बुझाएं। आकाशीय बिजली एवं आंधी-तूफान के समय: खुले मैदान, ऊंचे पेड़ों, धातु के खंभों और बिजली के तारों के पास खड़े न हों, बल्कि किसी पक्के भवन या सुरक्षित आश्रय में शरण लें। आपातकालीन तैयारी एवं प्राथमिक उपचार: प्रत्येक परिवार को एक आपातकालीन किट (Emergency Kit) तैयार रखनी चाहिए, जिसमें आवश्यक दवाइयां, प्राथमिक उपचार (First Aid) सामग्री, टॉर्च, सूखा भोजन, पीने का पानी और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित रखे हों। आपदा के तुरंत बाद घायलों को प्राथमिक सहायता प्रदान करें और किसी भी आपात स्थिति में राष्ट्रीय आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर तुरंत सूचना दें। साइबर सुरक्षा एवं नशा मुक्ति का संदेश इसी क्रम में प्रबंधक थाना धारूहेड़ा निरीक्षक फूल कुमार ने विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों (साइबर फ्रॉड) के प्रति सचेत करते हुए महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा टिप्स दिए। उन्होंने अनजान लिंक, फर्जी कॉल या लॉटरी के झांसे में न आने, अपना ओटीपी (OTP), पासवर्ड या बैंक विवरण किसी के साथ साझा न करने तथा साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को नष्ट करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को डीएसपी हेडक्वार्टर का प्रेरक संबोधन कार्यक्रम में डीएसपी हेडक्वार्टर श्री संजीव बल्हारा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक और राष्ट्र के निर्माता हैं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे आज सीखी गई आपदा प्रबंधन की तकनीकों और साइबर सुरक्षा के नियमों को केवल स्वयं तक सीमित न रखें, बल्कि एक जागरूक दूत बनकर अपने परिवार, पड़ोस और समाज के अन्य लोगों को भी इनके प्रति सजग करें। श्री बल्हारा ने विद्यार्थियों से अनुशासन में रहकर शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने, नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से सदैव दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना बिना किसी भय के पुलिस को देने का आह्वान किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि रेवाड़ी पुलिस विद्यार्थियों और आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती निर्मला सचदेवा ने विद्यार्थियों को जीवन रक्षक एवं जागरूकता पूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए डीएसपी हेडक्वार्टर श्री संजीव बल्हारा, एसडीआरएफ मानेसर की टीम तथा थाना धारूहेड़ा पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को आपदा एवं संकट की घड़ी में स्वयं की रक्षा करने और दूसरों की मदद करने के लिए सक्षम बनाते हैं।
Rewari, Rewari | Nov 13, 2026
रेवाड़ी शहर की नई सफाई व्यवस्था को लेकर#ब्रास मार्केट में जमकर विरोध हुआ#भड़के पार्षद
Rewari, Rewari | Nov 13, 2026