रेवाड़ी में खेत में मिला 46 वर्षीय युवक का शव, छाती पर लगी मिली गोली
गांव बसई में हुई घटना, शव के पास मिला अवैध हथियार; कसोला थाना पुलिस जांच में जुटी
रेवाड़ी। जिले के गांव बसई में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। मृतक की पहचान गांव बसई निवासी 46 वर्षीय बसंत के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, युवक की छाती पर गोली लगी हुई थी। घटनास्थल पर शव के पास ही एक अवैध हथियार भी बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही कसोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और गोली लगने के पीछे क्या कारण रहे, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा।
फिलहाल कसोला थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Rewari, Rewari | Nov 14, 2026