भादरा: जोगीवाला में राजकीय कृषि महाविद्यालय के मुख्य द्वार का शिलान्यास किया गया
जोगीवाला में शुक्रवार को स्वर्गीय बिहारी लाल गोस्वामी एवं अणचाई देवी गोस्वामी की स्मृति में राजकीय कृषि महाविद्यालय के मुख्य द्वार का शिलान्यास किया गया। निर्माण उनके पुत्रों व पूर्व सरपंच के सहयोग से कराया जा रहा है। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी, ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।