गिधौर: केतरु नवादा में जमीन विवाद के चलते हुई मारपीट, पीड़ित ने SP से न्याय की गुहार लगाई
Gidhaur, Jamui | Apr 9, 2026 गिद्धौर थाना क्षेत्र के केतरु नवादा गांव निवासी राजकुमार यादव ने जमीन विवाद को लेकर गुरुवार को 3:30 बजे एसपी कार्यलय में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि उसके गोतिया नारायण यादव, सहदेव यादव, जमुना यादव, जानकी यादव और पारो यादव बिना जमीन का बंटवारा किए मकान निर्माण के लिए नींव खोद रहे थे। विरोध करने पर भी वे नहीं माने।