चौपारण: विद्यालय में छठ महापर्व का भव्य आयोजन, हवन और रंगोली प्रतियोगिता भी हुई
छठ महापर्व के पावन अवसर पर विद्यालय परिसर में हवन, रंगोली प्रतियोगिता एवं छठ पूजा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और रंग-बिरंगी रंगोलियों के माध्यम से छठ महापर्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को दर्शाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत हवन-पूजन के साथ