इटाढ़ी: अवैध क्लीनिकों पर होगी सख्त कार्रवाई, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन पर कड़े निर्देश
Itarhi, Buxar | Apr 17, 2026 समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में 16 अप्रैल 2026 को उप विकास आयुक्त बक्सर निहारिका छवि की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित निजी क्लीनिकों की कार्यप्रणाली एवं जैव चिकित्सा अपशिष्ट (बायो मेडिकल वेस्ट) के निष्पादन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।