गरोठ: आंधी-बारिश से गर्मी से मिली राहत, अगले दो दिन और बारिश की संभावना
शनिवार देर रात गरोठ नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज धूलभरी आंधी, गरज-चमक और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। खराब मौसम के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही और रातभर लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।