कार्यालय शुभारंभ के बाद चुनाव चिन्ह '#गैस_चूल्हा' के साथ मैदान में उतरे #बबलू_सोनी, डोर-टू-डोर जनसंपर्क तेज
#वार्ड27 #नगर_पालिका_चुनाव #लालबहादुर_भाखर
पीलीबंगा (हनुमानगढ़)। नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 27 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। निर्दलीय पार्षद पद प्रत्याशी बबलू सोनी के चुनाव कार्यालय का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन के तुरंत बाद बबलू सोनी ने समर्थक करण सोनी (न्यू राज ज्वेलर्स) व कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड में सघन डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान शुरू किया।
घर-घर दस्तक देकर उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और अपने चुनाव चिन्ह 'गैस चूल्हा' पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान बबलू सोनी ने कहा कि स्वच्छ व सुंदर वार्ड, बेहतर पेयजल आपूर्ति, पक्की सड़क-नालियां, स्ट्रीट लाइट और हरियाली का विकास उनकी मुख्य प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने वार्डवासियों को नियमित जनसुनवाई और पारदर्शी कार्यप्रणाली का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं समर्थक मौजूद रहे।