पीलीबंगा: #वार्ड14 से #कांग्रेस प्रत्याशी #विजयकुमार (#रावण) का डोर-टू-डोर जनसंपर्क तेज, मांगा समर्थन
#लालबहादुर_भाखर #pilibangannews #नगर_पालिका_चुनाव #LetestUpdate #TopNews
पीलीबंगा। नगरपालिका चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 14 में चुनावी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस प्रत्याशी विजय कुमार (रावण) ने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों और गलियों में सघन डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और मतदाताओं से हाथ के निशान पर वोट देकर विजयी बनाने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी विजय कुमार ने कहा कि वार्ड नंबर 14 को एक ‘आदर्श वार्ड’ बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने मतदाताओं से संवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि नाली, सड़क, पेयजल और सफाई व्यवस्था जैसी मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा, "एक मौका सेवा का, साथ आपका, विकास हमारा" के संकल्प के साथ वे जनता के बीच पहुंचे हैं।
अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों ने प्रत्याशी का स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।