पीलीबंगा: चुनाव चिन्ह '#गैस_चूल्हा' के साथ मैदान में उतरे #बबलू_सोनी, #वार्ड27 में शुरू किया सघन जनसंपर्क
#लालबहादुर_भाखर #pilibangannews #नगर_पालिका_चुनाव #पीलीबंगा
पीलीबंगा (हनुमानगढ़)। नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 27 में चुनावी पारा चढ़ने लगा है। निर्दलीय पार्षद पद प्रत्याशी बबलू सोनी ने समर्थकों संग वार्ड में सघन डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान शुरू किया। घर-घर दस्तक देकर उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और अपने चुनाव चिन्ह 'गैस चूल्हा' के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
बबलू सोनी ने वार्डवासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि स्वच्छ व हरित वार्ड, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, पक्की सड़कें, नालियां और बेहतर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने नियमित जनसुनवाई और पूरी तरह पारदर्शी कार्यप्रणाली का वादा भी किया। इस दौरान वार्ड के अनेक गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।