पीलीबंगा: #वार्ड17 से #कांग्रेस प्रत्याशी #मनोज_सिंगला का तूफानी दौरा, डोर-टू-डोर जनसंपर्क तेज
#लालबहादुर_भाखर #LetestUpdate #pilibangannews
पीलीबंगा। नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 17 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी मनोज सिंगला (ढढ्ढे वाले, दिनेश गारमेंट्स) ने अपने वार्ड में सघन जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।
सिंगला समर्थकों और स्थानीय नागरिकों के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से सीधा संवाद साध रहे हैं और कांग्रेस के चुनाव चिन्ह 'हाथ का पंजा' के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों द्वारा प्रत्याशी का स्वागत किया जा रहा है और क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत कराया जा रहा है।
मनोज सिंगला ने कहा कि वार्ड 17 का चहुंमुखी विकास, नियमित सफाई, बेहतर सड़कें, स्ट्रीट लाइट और मूलभूत जनसुविधाओं की उपलब्धता उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने वार्ड के हर वर्ग के सहयोग से क्षेत्र को आदर्श वार्ड बनाने का संकल्प दोहराया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक उनके साथ मौजूद रहे।