कुंडा: बाघराय के छेवंगा नहर के पास डंपर के कहर में तीन की मौत, एक बच्चा गंभीर घायल
प्रतापगढ़ के बाघराय थाना क्षेत्र के छेवंगा नहर के पास बड़ा हादसा। बुधवार दोपहर 1 बजे तेज रफ्तार डंपर ने चार लोगों को कुचला, महिला समेत तीन की मौत, एक बच्चा गंभीर घायल। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष श्रवण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है।