आज जिला पदाधिकारी , बांका की उपस्थिति में उत्पाद थाना बांका एवं कटोरिया द्वारा कुल 31 कांडों में जप्त किये गए 14740.295 लीटर विदेशी शराब तथा 245.375 लीटर देशी शराब का विधिवत प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के पर्यवेक्षण में कार्यालय अधीक्षक मद्यनिषेध परिसर में विडियोग्राफी कराते हुए विनष्टीकरण किया गया। कुल नष्ट शराब का अनुमानित मूल्य
1,77,61,966.50 रूपए आंके गए हैं। जिला पदाधिकारी, बांका ने बताया कि बांका जिला प्रशासन बिहार सरकार की मद्यनिषेध नीति के प्रति पूर्णतः कृतसंकल्प हैं। सीमावर्ती जिला होने के कारण इसकी अवस्थिति शराब तस्करी के दृष्टिकोण से संवेदनशील हैं। अतः तीनों मद्यनिषेध जाँच चौकियों-भलजोर, धोरैया एवं दर्दमारा पर निरन्तर 24×7 झारखण्ड की ओर से आने वाले वाहनों की सघन जाँच की जाती हैं। इसी का सकारात्मक परिणाम हैं कि शराब की बड़ी-बड़ी खेप जप्त की गई हैं। आसन्न दुर्गापूजा के दृष्टिगत चेकपोस्ट के अतिरिक्त जिला के अन्तर्गत अवैध चुलाई शराब के निर्माण के अड्डों पर भी सघन छापेमारी अभियान जारी हैं। विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष छापामारी / गश्ती दल गठित कर सघन एवं निरन्तर छापामारी की जा रही हैं ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न हो।
विनष्टीकृत शराब का बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ अठहत्तर लाख रूपया हैं। निस्सन्देह इससे शराब तस्करों एवं करोबारियों का मनोबल टूटेगा। जिला प्रशासन द्वारा मद्यनिषेध अभियान निरन्तर जारी रहेगा।
विनष्टीकरण में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी अंचनाधिकारी बांका, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, अधीक्षक मद्यनिषेध बांका, भी उपस्थित थे।
32 views | Banka, Bihar | Oct 15, 2026