Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
हत्या
भारत
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
mmnews24x7
कोशी स्नातक चुनाव को लेकर बांका प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण...
Banka, Banka
| Oct 23, 2026
MORE NEWS
#बांका में पत्नी को वापस बुलाने के लिए बिजली के पोल पर चढ़ा गोड्डा का युवक, नीचे उतारने में जुटी डायल 112 की टीम #videosvirales #facebookreel #BiharNews
Banka, Banka | Oct 23, 2026
#बांका: जिले के मंझियारा गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के अगले दिन पारंपरिक रूप से कालिका पूजा का आयोजन किया गया।
Banka, Banka | Oct 22, 2026
#बांका के कोसी स्नातक चुनाव कल, जिले के 11 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग 10 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग #VoteNow #BiharNews #biharnewstoday
Banka, Banka | Oct 22, 2026
#बांका जिले के बाराहाट में 40 मिनट की भव्य दुर्गा आरती, पलामू से पहुंचीं रानी श्री की टीम.. #MMNews #BankaNews #Barahat #DurgaPuja #DurgaAarti #RaniShree #JharkhandNews #BiharNews #जयमातादी #kahaniBadlavKi #SevaSankalpAbhiyan @samrat4bjp @narendramodi
Banka, Banka | Oct 22, 2026
जिला पदाधिकारी, बाँका की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन, पैक्सों के कंप्यूटरीकरण, आदर्श पैक्स के चयन, एफपीओ के कार्यकलाप, कॉमन सर्विस सेंटर, उर्वरक व्यवसाय तथा गोदाम निर्माण सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पैक्स कंप्यूटरीकरण योजना के अंतर्गत चयनित कुल 105 पैक्सों में से 101 पैक्सों का सिस्टम ऑडिट पूरा कर लिया गया है। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंडों में कम-से-कम दो पैक्सों का आदर्श पैक्स के रूप में चयन करने तथा इनके माध्यम से अधिकाधिक सहकारी योजनाओं का संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि पैक्सों को और अधिक सशक्त एवं उपयोगी बनाया जा सके। एफपीओ की समीक्षा के क्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि बाँका जिले में संचालित दो एफपीओ में से भोरसार एफपीओ द्वारा कारोबार किया जा रहा है, जबकि रजौन एफपीओ द्वारा अब तक कोई कारोबार प्रारंभ नहीं किया गया है। इस पर जिला पदाधिकारी ने रजौन एफपीओ के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही, कॉमन सर्विस सेंटर में लेन-देन (ट्रांजैक्शन) की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया। उर्वरक व्यवसाय की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के 59 पैक्सों को उर्वरक अनुज्ञप्ति प्राप्त हो चुकी है, लेकिन पॉस मशीन उपलब्ध नहीं होने के कारण उर्वरक व्यवसाय प्रारंभ नहीं हो सका है। जिला पदाधिकारी ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को संबंधित पैक्सों के लिए पॉस मशीन उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। गोदाम निर्माण योजना की समीक्षा के दौरान प्रबंध निदेशक, डीसीसीबी, भागलपुर के प्रतिनिधि ने बताया कि पूर्व में दो पैक्सों को विश्व की बड़ी अन्न भंडार योजना के अंतर्गत चयनित किया गया था। इनमें कुडरो पैक्स वर्तमान में निलंबित है, जबकि रजौन पैक्स को 5,000 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम के निर्माण के लिए चयनित किया गया था। जिला पदाधिकारी ने इस संबंध में कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने धान अधिप्राप्ति वर्ष 2026-27 के लिए विभाग द्वारा निर्गत मार्गदर्शिका के अनुरूप अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
Banka, Bihar | Oct 22, 2026
बिहार विधान परिषद् के कोशी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर जिला पदाधिकारी, बांका एवं पुलिस अधीक्षक, बांका द्वारा बांका प्रखंड परिसर में अवस्थित मतदान केन्द्र का जाएज लिया गया। इस दौरान मतदान दलों के लिए व्यवस्था एवं मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाने वाली आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। इसके तहत मतदान केंद्र से संबंधित विवरण का दीवार लेखन, मतदान दलों के बैठने की समुचित व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी, पेयजल, रैंप, आवश्यक फर्नीचर एवं शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क हेतु चिन्हित स्थल पर बीएलओ की प्रतिनियुक्ति तथा निर्वाचक सूची की एक प्रति उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही, मतदान दलों के ठहरने के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मतदान प्रक्रिया को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया।
Banka, Bihar | Oct 22, 2026
बिहार विधान परिषद् के कोशी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के सफल, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर आज जिला पदाधिकारी, बांका एवं पुलिस अधीक्षक, बांका की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। इसमें मतदान दल, स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह-मतपेटिका संग्रहण दल, माइक्रो प्रेक्षक, वीडियोग्राफर, जोनल दण्डाधिकारी एवं सुपर जोनल दण्डाधिकारी सहित निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उनके दायित्वों और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। ब्रीफिंग के दौरान मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा मतदान के उपरांत मतपेटिकाओं को सुरक्षित रूप से निर्धारित बज्रगृह तक पहुँचाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। मतदान दल के पीठासीन पदाधिकारी निर्वाचन सामग्री एवं मतपेटिका प्राप्त करने के बाद समाहरणालय से अपने आवंटित मतदान केंद्र के लिए प्रस्थान करेंगे । स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह-मतपेटिका संग्रहण दल एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल जिला कोषागार कार्यालय, बांका स्थित बज्रगृह से आवंटित मतदान केंद्र के लिए निर्धारित मतपत्र एवं पेपर सील प्राप्त कर अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए प्रस्थान करेंगे। मतदान समाप्ति के बाद पीठासीन पदाधिकारी सीलबंद पोल्ड मतपेटिका तथा वैधानिक एवं गैर-वैधानिक पैकेट के साथ स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह-मतपेटिका संग्रहण दल एवं पुलिस बल की अभिरक्षा में पूर्णिया स्थित निर्धारित बज्रगृह के लिए प्रस्थान करेंगे। पीठासीन पदाधिकारी एवं माइक्रो प्रेक्षक एक वाहन से जाएंगे, जबकि स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह-मतपेटिका संग्रहण दल एवं पुलिस बल दूसरे वाहन से पीठासीन पदाधिकारी के वाहन को एस्कॉर्ट करते हुए पूर्णिया पहुँचेंगे। मतपेटिकाओं को जिला स्कूल, पूर्णिया परिसर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पूर्णिया प्रमंडल, पूर्णिया में निर्धारित बज्रगृह में जमा कराया जाएगा। माइक्रो प्रेक्षक दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को समाहरणालय परिसर में योगदान देने के बाद मतदान दल के साथ सीधे आवंटित मतदान केंद्र पर जाएंगे । मतदान समाप्ति के बाद वे पीठासीन पदाधिकारी के साथ पूर्णिया स्थित बज्रगृह के लिए प्रस्थान करेंगे और अपना प्रतिवेदन संग्रहण स्थल पर निर्धारित काउंटर पर प्रेक्षक द्वारा प्राधिकृत कर्मी को हस्तगत कराएंगे। पोल्ड मतपेटिकाओं को पूर्णिया स्थित बज्रगृह तक सुरक्षित पहुँचाने के लिए सभी संबंधित मतदान दलों एवं दण्डाधिकारियों को आवश्यक सामग्री के साथ रूट चार्ट उपलब्ध कराया गया है। भागलपुर गंगा पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण सभी पीठासीन पदाधिकारी एवं स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह-मतपेटिका संग्रहण दल के वाहन मुंगेर गंगा पुल के रास्ते पूर्णिया जाएंगे। किसी भी परिस्थिति में भागलपुर होकर नाव अथवा अन्य जलमार्ग से जाने की अनुमति नहीं होगी। चांदन एवं धोरैया प्रखंड सहित दूरस्थ मतदान केंद्रों पर प्रतिनियुक्त मतदान दल एवं दण्डाधिकारी विशेष रूप से समय प्रबंधन का ध्यान रखेंगे। सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे रास्ते में अल्पाहार अथवा भोजन के लिए कहीं नहीं रुकेंगे तथा आवश्यक अल्पाहार एवं भोजन पहले से पैक कर अपने साथ रखेंगे। सभी प्रतिनियुक्त वीडियोग्राफर माइक्रो प्रेक्षक के पर्यवेक्षण में वीडियोग्राफी करेंगे। वीडियोग्राफी के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप मतदान की गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मतदान समाप्ति के उपरांत वीडियोग्राफी का बैकअप जिला निर्वाचन कार्यालय, बांका को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा। मतदान दल को मतदान की गोपनीयता बनाए रखने के संबंध में विशेष निर्देश दिए गए। मतदाता मतदान के लिए विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए स्केच पेन का ही उपयोग करेंगे। मतदाताओं को मतपत्र पर वरीयता क्रम अंकित करने की प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी मतदाता अपने मतपत्र को किसी अन्य व्यक्ति के समक्ष प्रदर्शित न करे। सभी पीठासीन पदाधिकारियों को PRO App पर मतदाता मतदान प्रतिशत (VTR) सहित निर्वाचन संबंधी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी निर्धारित समयावधि में अपडेट करने का निर्देश दिया गया, ताकि मतदान प्रक्रिया की नियमित निगरानी एवं अनुश्रवण सुनिश्चित किया जा सके। मतदान के दिन केवल मतदान केंद्रों पर ही नहीं, बल्कि संपूर्ण क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया। सभी थानाध्यक्ष एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विभिन्न स्रोतों से विधि-व्यवस्था से संबंधित सूचनाएं प्राप्त कर आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह-मतपेटिका संग्रहण दल के साथ संबद्ध पुलिस पदाधिकारी मतदान केंद्रों पर विधि-व्यवस्था संधारण, मतदान दलों की सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण के लिए सतर्क एवं मुस्तैद रहेंगे। जोनल एवं सुपर जोनल दण्डाधिकारी अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में मतदान कार्यों के सफल संचालन के लिए उत्तरदायी होंगे। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके क्षेत्र के सभी मतदान दल एवं स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह-मतपेटिका संग्रहण दल निर्धारित समय पर अपने आवंटित मतदान केंद्रों पर पहुँच जाएं तथा मतदान निर्धारित तिथि को शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो। मतदान समाप्ति के बाद वे यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सभी पीठासीन पदाधिकारी एवं मतपेटिका संग्रहण दल सुरक्षा बल के साथ मतपेटिकाएं एवं अन्य निर्वाचन सामग्री लेकर निर्धारित बज्रगृह में जमा कराने के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। कोशी स्नातक निर्वाचन-2026 के सफल संचालन एवं सतत अनुश्रवण के लिए समाहरणालय, बांका स्थित मिनी सभागार में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 06424-222250 एवं 06424-222256 है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त निर्वाचकों की पहचान के लिए निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेजों में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, राज्य सरकार/केंद्र सरकार/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/स्थानीय निकायों अथवा अन्य निजी औद्योगिक घरानों द्वारा कर्मचारियों को जारी सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र, संबंधित शिक्षक या स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक के नियोजन वाले शैक्षणिक संस्थान द्वारा जारी सेवा पहचान पत्र, विश्वविद्यालय द्वारा जारी डिग्री/डिप्लोमा का मूल प्रमाण-पत्र, सक्षम पदाधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता संबंधी मूल प्रमाण-पत्र तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (UDID) कार्ड शामिल हैं। मतदान के दिन मतदाताओं की सहायता के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। हेल्प डेस्क पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि मतदाताओं को आवश्यक जानकारी एवं सहयोग मिल सके। मतदान केंद्र पर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मतदाताओं को अपना मोबाइल फोन हेल्प डेस्क पर ही जमा रखना होगा। ब्रीफिंग के दौरान सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ करने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा मतदान प्रक्रिया को स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने तथा मतदान के उपरांत मतपेटिकाओं की सुरक्षित अभिरक्षा एवं निर्धारित बज्रगृह तक समयबद्ध पहुँच सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
Banka, Bihar | Oct 22, 2026
जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, बांका द्वारा जिला युवा उत्सव 2026 से संबंधित जानकारी। #Banka #जिला_युवा_उत्सव_2026 #युवा_उत्सव #कला_एवं_संस्कृति #युवा_शक्ति #युवा_प्रतिभा #बांका_जिला #Bihar #BiharYouthFestival #YouthEmpowerment #ArtAndCulture
Banka, Bihar | Oct 22, 2026