Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
Electioncommission
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
हत्या
भारत
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
newsbankaprime
#कोसी स्नातक चुनाव में बांका में 10,692 मतदाताओं में से 55.62% ने डाले वोट, धोरैया में सबसे ज्यादा 66.86% वोटिंग #videosvirales #facebookviral #MLCElection
Banka, Banka
| Oct 23, 2026
#कोसी
#videosvirales
#facebookviral
#mlcelection
MORE NEWS
#बांका में 500 ग्रामीण महिलाओं को मिला 1.08 करोड़ रुपये का ऋण! ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आईडीबीआई बैंक ने बड़ी पहल की है। #BankaNews #IDBIBank #Jeevika #महिला_सशक्तीकरण #बांका_न्यूज #BiharNews #RuralWomen #kahaniBadlavKi #SevaSankalpAbhiyan @samrat4bjp @narendramodi
Banka, Banka | Oct 23, 2026
बांका में 33 हजार वोल्ट के बिजली पोल पर चढ़ा युवक, घंटों से रेस्क्यू जारी! #BankaNews #BreakingNews #BiharNews #DumkaNews #RescueOperation #M M News #kahaniBadlavKi #SevaSankalpAbhiyan @samrat4bjp @narendramodi
Banka, Banka | Oct 23, 2026
ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से टाउन हॉल, बाँका में जीविका एवं IDBI बैंक के संयुक्त तत्वावधान में मेगा ऋण वितरण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 61 स्वयं सहायता समूहों को कुल ₹1.08 करोड़ का ऋण वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, बांका और कार्यपालक निदेशक ,डॉ कुमार नील लोहित के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं जीविका दीदियों के स्वागत गीत से हुआ। जिला पदाधिकारी, बाँका श्री अंशुल अग्रवाल ने दीदियों के प्रयासों, आत्मनिर्भरता एवं वित्तीय अनुशासन की सराहना की। दीदियों ने अपने अनुभव साझा किए। लाभार्थियों को ऋण का उपयोग कृषि, पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण, सिलाई एवं अन्य आयवर्धक गतिविधियों में करने तथा समय पर किस्त चुकाने की सलाह दी गई। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली जीविका दीदियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जीविका द्वारा लगाए गए आजीविका गतिविधियों के स्टॉलों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया तथा दीदियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में IDBI बैंक के कार्यपालक निदेशक डॉ. कुमार नील लोहित, श्री अंकुल दुबे, बैंक के अन्य वरीय पदाधिकारी, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री राकेश कुमार, वित्तीय समावेशन प्रबंधक श्री जय कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्री अजय कुमार सिंह तथा जिला एवं प्रखंड स्तर के जीविका कर्मी एवं मीडिया के बंधु उपस्थित रहे। बताया गया कि बाँका जिले में 3.25 लाख से अधिक परिवार जीविका से जुड़े हैं। विभिन्न बैंकों के माध्यम से अब तक 26,543 स्वयं सहायता समूहों को ऋण प्राप्त हुआ है तथा कुल ₹1,155.6 करोड़ की ऋण राशि वितरित की जा चुकी है। जिला प्रशासन, जीविका एवं बैंकिंग संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों से ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वरोजगार एवं आजीविका के अवसरों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
Banka, Bihar | Oct 23, 2026
कोशी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर आज, 23 अक्टूबर 2026 को, जिला पदाधिकारी, बाँका श्री अंशुल अग्रवाल (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक, बाँका श्री अमितेश कुमार (भा०पु०से०) द्वारा संयुक्त रूप से जिले के दूरस्थ मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया। विदित हो कि बाँका जिले में कुल 11 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ 23 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक मतदान की प्रक्रिया निर्धारित है। निरीक्षण के क्रम में दोनों वरीय पदाधिकारियों द्वारा बाराहाट, बौंसी एवं धोरैया सहित विभिन्न दूरस्थ मतदान केंद्रों का जायजा लिया गया। इस दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही, स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न कराने के लिए प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा जोनल एवं सुपर जोनल दंडाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। ये पदाधिकारी लगातार क्षेत्र भ्रमण कर निर्वाचन प्रक्रिया पर निगरानी रख रहे हैं, ताकि मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके। जिला पदाधिकारी, बाँका ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे 23 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 4:00 बजे मतदान समाप्त होने से पूर्व अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। कोशी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 की मतगणना 27 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है। #कोशी_स्नातक_निर्वाचन_2026 #KoशीGraduateElection2026 #बांका_जिला_प्रशासन #BankaDistrictAdministration #जिला_पदाधिकारी_बांका #पुलिस_अधीक्षक_बांका #मतदान_निरीक्षण #स्वतंत्र_एवं_निष्पक्ष_निर्वाचन #शांतिपूर्ण_मतदान #निर्वाचन_2026 #Banka #BiharElection2026 Information & Public Relations Department, Government of Bihar Chief Electoral Officer, Bihar Election Commission of India
Banka, Bihar | Oct 23, 2026
*जिला पदाधिकारी-सह-द्वितीय अपीलीय प्राधिकार, बांका की अध्यक्षता में द्वितीय अपीलों की सुनवाई संपन्न* बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत आज जिला पदाधिकारी-सह-द्वितीय अपीलीय प्राधिकार, बांका की अध्यक्षता में द्वितीय अपीलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के लिए कुल 18 मामले निर्धारित थे। सुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों में प्राप्त जाँच प्रतिवेदनों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रमुख मामलों का विवरण निम्नवत् है— 1. विद्युत विपत्र में सुधार विद्युत विभाग से संबंधित एक मामले में अपीलार्थी, लोक प्राधिकार के प्रतिवेदन से असंतुष्ट थे, जिस पर लोक प्राधिकार को अपीलार्थी के आपत्ति का निराकरण करते हुए पुनः प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। 2. अतिक्रमण से संबंधित मामले अतिक्रमण से संबंधित एक मामले में अतिक्रमणवाद संधारित कर अतिक्रमणकारियों को विहित प्रपत्र में नोटिस निर्गत कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। अतिक्रमण से संबंधित एक अन्य मामले में अंचल अधिकारी, बांका से प्रतिवेदन प्राप्त करने का निदेश दिया गया | 3. प्रधानमंत्री आवास से संबंधित मामले प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित कुल 10 मामलों में लाभुक का नाम सर्वे में नहीं रहने के कारण प्रखंड विकास पदाधिकारी, चांदन के द्वारा सर्वेयर के विरुद्ध कार्रवाई हेतु उप विकास आयुक्त को प्रतिवेदित किया गया था जिसके आलोक में उप विकास आयुक्त -सह- अपर जिला कार्यक्रम समन्वयक, बांका ने ज्ञापांक-2953, दिनांक-22.10.2026 के द्वारा श्री सिकंदर दास, पंचायत रोजगार सेवक-सह-सर्वेयर ग्राम पंचायत-कुसुमजोरी, प्रखंड-चांदन के विरुद्ध संचयी प्रभाव के साथ तीन वार्षिक मानदेय वृद्धि पर रोक का शास्ति/दंड अधिरोपित किया गया है | 4. भूमि मापी से संबंधित मामले अंचल अमरपुर के भूमि मापी से संबंधित मामले में अंचल अधिकारी को अपीलार्थी की उपस्थिति में भूमि मापी कराते हुए प्रतिवेदित करने का निदेश दिया गया| अंचल शम्भुगंज के मामले में भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता, बांका से मंतव्य प्राप्त करने का निदेश दिया गया| ऐसे मामले जिनमें अपीलार्थी अनुपस्थित थे, उसमें अपीलार्थी को पक्ष रखने का समुचित अवसर देते हुए मामले को आगामी तिथि के लिए सूचीबद्ध किया गया| जिला प्रशासन, बांका आम जनता की शिकायतों का पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी निवारण सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत आने वाले सभी परिवादों और अपीलों के ससमय निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
Banka, Bihar | Oct 23, 2026
#बांका जिले के अमरपुर में कोशी स्नातक निर्वाचन-2026 के लिए मतदान शुरू!
Banka, Banka | Oct 23, 2026
#बांका में पत्नी को वापस बुलाने के लिए बिजली के पोल पर चढ़ा गोड्डा का युवक, नीचे उतारने में जुटी डायल 112 की टीम #videosvirales #facebookreel #BiharNews
Banka, Banka | Oct 23, 2026
कोशी स्नातक चुनाव को लेकर बांका प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण...
Banka, Banka | Oct 23, 2026
#कोसी स्नातक चुनाव में बांका में 10,692 मतदाताओं में से 55.62% ने डाले... - Banka News