जमुई: सिमुलतला स्टेशन के समीप चलती मालगाड़ी का कपलिंग टूटने से दो भागों में बंटी ट्रेन, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Jamui, Jamui | Jan 28, 2024 किऊल-जसीडीह मुख्य रेलखंड पर सिमुलतला रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर कटोरवा ब्रिज पुल के पास बिलासपुर से बंगाल जा रही मालगाड़ी के दो बोगी का अचानक कपलिंग टूट गया, जिससे मालगाड़ी दो भागों में बंट गई। इस घटना में कोई बड़ा हादसा होता इससे पहले ड्राइवर की सूझबूझ से ट्रेन को रोका गया और हेडक्वार्टर को सूचना दी गई। इसके बाद रेलवे के विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को सम्भाला।