जमुई: टाउन थाना अध्यक्ष सहित 15 इंस्पेक्टरों का डीआईजी ने किया तबादला
Jamui, Jamui | Jan 28, 2024 लोकसभा चुनाव से पहले मुंगेर डीआईजी संजय कुमार ने टाउन थाना अध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी सहित 15 इंस्पेक्टरों का तबादला किया है। उसके एक दिन पहले भी डीआईजी ने 102 पुलिस कर्मियों का तबादला किया था। बताया जाता है कि 3 सालों से अधिक रहने वाले पुलिस पदाधिकारी का तबादला लोकसभा चुनाव को देखते हुए किया गया है। जिसमें टाउन व मलयपुर थानाध्यक्ष सहित 15 इंस्पेक्टर शामिल हैं।