जमुई: जिले के 107 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला, मुंगेर व लखीसराय और शेखपुरा में पदभार करेंगे ग्रहण
Jamui, Jamui | Jan 27, 2024 बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस महकमा में बड़े पैमाने पर फेर बदल किया गया है। एक ही जिले में लगातार 3 वर्ष की समय अवधि पूरी करने वाले जमुई जिले के 102 पुलिस अवर निरीक्षक और 5 इंस्पेक्टर का तबादला मुंगेर, लखीसराय और शेखपुरा जिले में कर दिया गया है। साथ ही 31 जनवरी तक नव पदस्थापन जिला में पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।