जमुई: टेंगहरा में केस नही उठाने पर पड़ोसी ने पीड़िता को जान से मारने की दी धमकी, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार
Jamui, Jamui | Jan 27, 2024 बरहट थाना क्षेत्र के टेंगहरा गांव में केस नहीं उठाने पर दबंग पड़ोसियों द्वारा एक महिला को जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है। जिसको लेकर शनिवार को पीड़ित उमा देवी समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय पहुंची। जहां आवेदन देते हुए बताया कि उसके पड़ोसी डब्लू यादव ,ललन यादव सहित अन्य द्वारा उसके साथ मारपीट की गई थी। जिसको लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।