जमुई: भौड़ गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन लोग हुए घायल, एक पटना रेफर
Jamui, Jamui | Jan 27, 2024 खैरा थाना क्षेत्र के भौड़ गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। जिसमें सरिता की हालत गंभीर होने पर उसे पटना रेफर किया गया है। घायलों की पहचान सरिता देवी, अनिल रावत, टूसो रावत के रूप में की गई है।