मेदिनीनगर (डालटनगंज): रेडमा ठाकुरबाड़ी मंदिर समिति के अध्यक्ष ने बनाया फर्जी ट्रस्ट, मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश: रुचिर
भाकपा के जिला सचिव और मेदिनीनगर के रेडमा निवासी रुचिर तिवारी ने रेडमा ठाकुरबाड़ी मंदिर समिति के अध्यक्ष विजय तिवारी, मिंटू तिवारी एवं अन्य पर मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे के लिए फर्जी ट्रस्ट बनाने का आरोप लगाया है। बताते चलें कि रविवार दोपहर 1 बजे मंदिर समिति के अध्यक्ष विजय तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रुचिर एवं शिवधयान पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया था।