मेदिनीनगर (डालटनगंज): ठाकुरबाड़ी मंदिर विकास समिति रेडमा में ट्रस्ट बनाएगी, सभी मंदिरों की देखभाल करेगी, अवैध कब्जों पर होगी कार्रवाई
ठाकुरबाड़ी मंदिर विकास समिति रेडमा ट्रस्ट बनाएगी। इसके माध्यम से अपनी सभी 16 परिसंपत्तियों के प्रबंधन पर कार्य किया जाएगा। अवैध कब्जे पर कार्रवाई के लिए पहल करेगी। रविवार दोपहर 1 बजे से ठाकुरबाड़ी मंदिर विकास समिति रेडमा की हुई ग्रामीणों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। ट्रस्ट बनाने की जिम्मेवारी समिति के अध्यक्ष विजय तिवारी अधिवक्ता समेत अन्य को दी गई।