मेदिनीनगर (डालटनगंज): पांकी के कारीमाटी से लूट की योजना बनाने वाले महफूज रिम्स में भर्ती, पुलिस पर पिटाई का आरोप
पलामू के पांकी के कारीमाटी से लूट की योजना बनाते गिरफ्तार 24 वर्षीय महफूज अहमद पिता तौफेल अहमद को गंभीर हालत में रांची रिम्स में भर्ती किया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है। परिजनों ने शनिवार दोपहर 12 बजे आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस पिटाई के कारण महफूज की ऐसी स्थिति बनी है। महफूज को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराने की गुहार लगाई है।