मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र में होली के दूसरे दिन यानी शनिवार को भी रंगों के त्यौहार होली की खुमारी छाई रही। युवाओं ने जमकर होली खेली और एक दूसरे को बधाई दी। यह सिलसिला सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक चला। जमकर रंग अबीर उड़ाए गए। दूसरे दिन भी होली होने के कारण मेदनीनगर के शहरी क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा दुकान बंद रही। अघोषित कर्फ्यू जैसा दृश्य नजर आया।