रामगढ़ थाना क्षेत्र के बभंडी के कोठी महुआ जंगल में नाबालिक लड़की की डेड बॉडी पेड़ से फंदे के सहारे लटक रही है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डेड बॉडी को पेड़ से उतारकर कब्जे में ले लिया। बाद में उसकी पहचान कोठी महुआ गांव की 14 वर्षीया शिवलोचन कुमारी पिता राजेश परहिया के रूप में हुई।