नवगछिया में पुरानी दुश्मनी का खूनी बदला! कदवा के ज्योतिष कुमार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, 13 अक्टूबर को गोला टोला के पास ज्योतिष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच के लिए गठित पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पप्पू कुमार ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता की हत्या वर्ष 2000 और भाई की हत्या वर्ष 2014 में हुई थी। इसी पुरानी रंजिश को ज्योतिष हत्याकांड की वजह बताया जा रहा है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और तीन कारतूस भी बरामद किए हैं।
फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
नवगछिया से एक बड़ी खबर, पूर्वी बिहार न्यूज़ के साथ।