आज माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की RCMS (Revenue Court Management System) प्रणाली का शुभारंभ पटना से किया गया। इसके माध्यम से राजस्व न्यायालयों में ऑनलाइन सुनवाई, सुनवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग, मामलों एवं आदेशों की डिजिटल मॉनिटरिंग तथा समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। इससे आम नागरिकों को न्यायालय में बार-बार उपस्थित होने की बाध्यता से राहत मिलेगी और राजस्व न्यायिक प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं जनसुलभ बनेगी।
प्रणाली के शुभारंभ के उपरांत जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं अंचल अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को जिले के राजस्व न्यायालयों में RCMS का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, ऑनलाइन सुनवाई नियमित रूप से आयोजित करने, पोर्टल पर मामलों एवं आदेशों का रिकॉर्ड अद्यतन रखने तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिए। साथ ही, प्रणाली की नियमित मॉनिटरिंग, वीडियो रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने एवं तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया।
यह पहल ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ एवं सात निश्चय-3 के तहत डिजिटल, पारदर्शी एवं सुगम राजस्व प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
#IPRD
#BiharGovernment
#PublicService
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Patna, Bihar | Nov 23, 2026