जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कायाकल्प योजना के तहत विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति, न्यायालय संबंधी लंबित मामलों, सहयोग शिविरों से प्राप्त शिकायतों एवं आगामी दिशा (DISHA) बैठक की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों एवं अन्य संरचनाओं के स्थायी पुनर्स्थापन, राहत कार्यों के लंबित दस्तावेजों तथा योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाने एवं लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।
Saharsa, Bihar | Nov 2, 2026