बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं स्थायी पुनर्स्थापन को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय। जिला पदाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर अमनौर प्रखंड की सड़कों का स्थलीय सर्वेक्षण कर सहायक निदेशक, आपदा प्रबंधन श्री अनुभव कुमार ने प्रतिवेदन सौंपा। सर्वेक्षण में तीन स्थलों पर मरम्मत की आवश्यकता पाई गई। संबंधित विभागों को समयबद्ध मरम्मत एवं स्थायी पुनर्स्थापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।