*#कौड़िया लालपुर पंचायत के कौड़िया निवासी जन वितरण प्रणाली के विक्रेता शम्भू शंकर यादव का निधन।*
*#शम्भू शंकर यादव के संगठन सहित क्षेत्र में शोक की लहर :- जदयू नेता अरुण कुमार यादव।*
*#सीतामढ़ी/#बिहार*:- गाढ़ा थाना क्षेत्र अन्तर्गत कौड़िया लालपुर पंचायत के कौड़िया निवासी, सामाजिक कार्यकर्त्ता सह जन वितरण प्रणाली के
विक्रेता शम्भू शंकर यादव (51 वर्ष) लम्बी बीमारी से ग्रसित थे। ईलाज मुजफ्फरपुर व पटना के निजी क्लीनिक से लगातार जारी था। ईलाज के दौड़ान डॉक्टरों ने कह दिया इनको घर लेकर के जाइए, अब यह जिन्दा नहीं रह पायेंगे। अंततः बुधवार की रात्रि में इनका निधन हो गया।
निधन की खबर इनके संगठन सहित इनके क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। जिसके कारण उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
ये अपने पीछे अपनी अर्धांगिनी इन्दू देवी, एक पुत्र प्रियेश कुमार यादव और एक पुत्री प्रियंका कुमारी का भरा - पूरा परिवार छोड़कर दुनिया को अलविदा बोल दिए हैं। शम्भू शंकर यादव जीते जी दोनों बच्चों की शादी नहीं कर पाए। दोनों बच्चें की शादी हम समाज के लोगों को कराना नैतिक जिम्मेदारी है।
इनके अंतिम यात्रा में कौड़िया लालपुर पंचायत के पूर्व मुखिया रामप्रवेश राय के अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिस शोक सभा का संचालन सीतामढ़ी जिला के जदयू जिला महासचिव अरुण कुमार यादव ने किया।
उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए, जदयू जिला महासचिव अरुण कुमार यादव ने कहा कि-
जन वितरण प्रणाली के विक्रेता शम्भू शंकर यादव डीलर के साथ एक सामाजिक व्यक्ति भी थे। इनके जाने से इनके संगठन सहित इनके क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी मृत्यु से हम काफी मर्माहत है।
#इधर :- सब तक न्यूज जेकेवाई की आवाज (SAB TAK NEWS JKY KI AAWAZ) न्यूज़ चैनल के संस्थापक सह पत्रकार जलेश्वर कुमार यादव को उनकी मृत्यु की खबर ज्योही मिली। इन्होंने तुरंत उनके भतीजा सामाजिक कार्यकर्त्ता सह पूर्व पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि कुन्दन कुमार यादव एवं उनके पुत्र प्रियेश कुमार यादव से दूरभाष के माध्यम से वार्त्तालाप करके इस दु:ख की घड़ी में इस पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया और जलेश्वर कुमार यादव ने इस पीड़ित परिजनों से कहा कि आपको अपनी हौसला को बुलंद रखना है। जिस व्यक्ति ने धरती पर जन्म लिया है। उसको एक दिन जाना है। इस दु:ख की घड़ी में हम और हमारी टीम आपके साथ खड़ी है। साथ ही साथ जलेश्वर कुमार यादव जन वितरण प्रणाली के विक्रेता शम्भू शंकर यादव के शोक सभा में ऑनलाईन शामिल होकर उपस्थित जन समूह के साथ 2 मिनट का मौन धारण किया।
2 मिनट के मौन धारण शोक सभा में
पूर्व मुखिया रामप्रवेश राय, जदयू जिला महासचिव अरुण कुमार यादव, पत्रकार जलेश्वर कुमार यादव, सरपंच मिथिलेश ठाकुर,रामा राय,सामाजिक कार्यकर्त्ता कुन्दन कुमार यादव, सूरूज राय, शिक्षक
शशिभूषण कुमार, पूर्व पैक्स अध्यक्ष पति उमा शंकर प्रसाद यादव,
पूर्व सरपंच अरुण कुमार चौधरी, डॉ.
गोपेश कुमार गोपी,रणधीर कुमार राय,
गणेश कुमार राय,नवीन कुमार,रंजीत राय,पवन राय, पूर्व वार्ड सदस्य पति जय किशोर यादव, गिरी राय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
#treandingreels #viralreels #fbreels #sabtaknewsjkykiaawaz #SITAMARHI